बालोतरा में लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने सरहद पर सैनिक भाइयों को बांधा रक्षा सूत्र

September 1, 2026
Barmer,
RAJASTHAN

बालोतरा। पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर लघु उद्योग भारती महिला इकाई, बालोतरा की बहनें इस संकल्प के साथ सरहद पहुंचीं कि किसी भी भाई की कलाई रक्षाबंधन पर सूनी न रहे। महिला इकाई की बहनों ने वरनाहार पोस्ट एवं नयाताल चौकी पहुंचकर देश की रक्षा में तैनात सैनिक भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

स्वाति मानधना ने बताया कि महिला इकाई की बहनों ने सैनिक भाइयों के साथ रक्षाबंधन मनाकर उनके प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना व्यक्त की। क्लब अध्यक्षा बबली पटौदी ने सभी सैनिकों को उपहार भेंट किए। मनीषा गुप्ता ने बताया कि उपहार के डिब्बों में रखी गई सामग्री भी बहनों ने अपने हाथों से तैयार की थी। वहीं, उषा भंसाली ने सभी सैनिकों को मिठाई भेंट की।

नैना सालेचा ने बताया कि सैनिकों ने भावुक होकर कहा कि उन्हें यह रक्षाबंधन हमेशा याद रहेगा। गीता मोदी एवं सीमा राठी ने भी सैनिक भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट किया।

इस अवसर पर स्वाति मानधना ने अपनी भावनाओं को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया, जबकि मनीषा गुप्ता ने भी सैनिक भाइयों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। सैनिकों ने भी गीत प्रस्तुत कर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि इस वर्ष का रक्षाबंधन उनके लिए विशेष एवं हमेशा यादगार रहेगा।

गौरतलब है कि लघु उद्योग भारती महिला इकाई, बालोतरा की बहनें इससे पहले भी रक्षाबंधन के अवसर पर सरहद पर जाकर देश की रक्षा में तैनात सैनिकों को रक्षा सूत्र बांधती रही हैं। महिला इकाई का यह प्रयास सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने वाला है।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please