लघु उद्योग भारती द्वारा इंडस्ट्रियल एस्टेट, पुरवा में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्साह, अपनत्व और सांस्कृतिक रंगों का अनोखा संगम देखने को मिला। कवि राम नगीना यादव ने अपनी हास्य-व्यंग्य रचनाओं से सभी सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया और वातावरण को उल्लासमय बना दिया। समारोह में जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ला, जिला महामंत्री राजकुमार मद्धेशिया, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मद्धेशिया, महिला उपाध्यक्ष शशि सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमन सिंह, संयुक्त मंत्री पुणे देवमणि त्रिपाठी, संगठन मंत्री मुन्ना सिंह, अरुण बरनवाल, पिंटू शर्मा, राजेश जायसवाल, रामरेखा गुप्ता, गुड्डू सिंह, प्रताप नारायण जायसवाल सहित अनेक सदस्य एवं महिला हस्तशिल्पी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने संगठनात्मक एकता को मजबूत करने के साथ ही पारंपरिक होली उत्सव को नई ऊर्जा और उत्साह प्रदान किया।