पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी से लघु उद्योग भारती उत्तर बंगाल प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण भेंट

May 21, 2026
Darjiling,
WEST BENGAL

लघु उद्योग भारती, उत्तर बंगाल के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर बंगाल क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) से जुड़े विभिन्न औद्योगिक एवं आर्थिक विषयों को लेकर पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari से सिलीगुड़ी स्थित राज्य सचिवालय में महत्वपूर्ण मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लघु उद्योग भारती उत्तर बंगाल के अध्यक्ष सीए आदित्य मित्रुका एवं पश्चिम बंगाल प्रांत अध्यक्ष श्री बिपन सिंघल ने किया।

बैठक के दौरान उत्तर बंगाल में औद्योगिक विकास को गति देने, आधुनिक आधारभूत संरचना के निर्माण, उद्योगों के लिए सुगम व्यवसायिक वातावरण तैयार करने तथा निर्यात आधारित औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के उद्यमियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों एवं संभावनाओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

लघु उद्योग भारती की ओर से यह भी आग्रह किया गया कि उत्तर बंगाल को औद्योगिक दृष्टि से एक सशक्त एवं निवेश-अनुकूल क्षेत्र के रूप में विकसित करने हेतु विशेष नीतिगत पहल की जाए, जिससे स्थानीय उद्यमियों, युवाओं एवं रोजगार सृजन को नई दिशा मिल सके।

माननीय मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी जी ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत सुझावों एवं मांगों को गंभीरता से लेने का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार MSME क्षेत्र के विकास एवं औद्योगिक प्रगति के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है तथा प्रस्तुत विषयों पर नीतिगत स्तर पर विचार किया जाएगा।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती ने उत्तर बंगाल के औद्योगिक विकास के लिए सरकार एवं उद्योग जगत के बीच समन्वय और सहयोग की आवश्यकता पर भी बल दिया।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please