<p>मेरठ समाचार प्रतिनिधि</p><p>मेरठ। एमआईईटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका विषय "सामग्री, विनिर्माण और औद्योगिक अनुप्रयोग में उन्नति" रहा। उद्घाटन मुख्य अतिथि कैरियर व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक वरुण कुमार जैन, संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, निदेशक डॉ ब्रिजेश सिंह, निदेशक, एमआईटी सोमेंद्र शुक्ला, रिसर्च डायरेक्टर एमआईटी डॉ राजेंद्र सिंह , विभागाध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र त्यागी और कॉन्फ्रेंस संयोजक डॉ हुसैन मेहदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। डिजाइन टेक सिस्टम कंपनी और एंटुप्ले कंपनी ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के प्रायोजक है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय वक्ता द किंग सऊद यूनिवर्सिटी सऊदी अरब से डॉ बशीर ए सलाह, यंगनम यूनिवर्सिटी साउथ कोरिया से डॉ सऊद अली रहे। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोधकताओं ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये। वरुण कुमार जैन ने कहा की प्रत्येक वर्ष 1 से 1.5 करोड लोग रोजगार वर्ग में आ रहे हैं, इसलिए उद्योगों और एजुकेशन डॉ संस्थानों को कौशल विकास के साथ एक सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की आवश्यकता है। ताकि वे रोजगार के अवसर पा सकें चौथी औद्योगिक क्रांति यानि इंडस्ट्री 4.0 के बारे में बताया</p><p>उन्होंने कहा इंडस्ट्री 4.0 'स्मार्ट फैक्ट्री' के कार्य करने के दृष्टिकोण को आसान बनाता है। उद्योगों में बहुत सारे समकालीन स्वचालन, डाटा एक्सचेंज तथा निर्माण तकनीकों को सम्मिलित कर कार्य करता है। संयोजक डॉ हुसैन मेहदी ने बताया कि कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य शिक्षकों और शोधकताओं को टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के प्रति जागरूक करना है । शिक्षकों और शोधकताओं को एक मंच प्रदान करना है, ताकि एक तकनीकी भविष्य का निर्माण हो सके । इस अवसर पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग से खुशबू शर्मा, आरपी कृष्णन, एस के कल्ला, वाई एम अग्रवाल, मधुर दुबे, पियूष अग्रवाल, अरुण कुमार कुशवाह आदि मौजूद रहे।</p>