<p>बेहतरीन बिजनेस डील और नए संबंधों के साथ लघु उद्योग भारती का इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर रविवार को समाप्त हुआ। समापन समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत लाइव जुड़े। लघु उद्योग भारती की नई कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। एग्जीबिटर्स ने फिर से भीलवाड़ा में फेयर कराने का वादा किया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत ने केंद्र सरकार की उद्योगों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि लघु उद्योग भारती के द्वारा उद्योगों की वाटर ऑडिट भी की जाती है। लघु उद्योग भारती द्वारा विदेश से आयात कम करके उत्पादन बढ़ाने, पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए उत्पादन बढ़ाने, श्रमिकों की उद्योगों के साथ पारिवारिक माहौल उपलब्ध कराने जैसे कामों पर काम कर रहे हैं। एसबीआई के पदाधिकारी अविनाश पाटोदी ने बैंक और उद्योगों को पूरक बताया। सांसद सुभाष बहेड़िया ने कहा कि इस स्तर का मेट्रो सिटी नहीं लगा सकती। राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने बताया कि भारत में 2 हजार काउंट का धागा बनाता था, जो आज मशीनरी युग में भी संभव नहीं है। भारत पुनः समृद्ध हो इसके लिए रोडमेप पर काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष योगेश गौतम ने भी शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालर ने कहा कि अभी तक जो उद्योग मेले लगाए हैं, उनमें यह पहला मेला टेक्सटाइल को केंद्र पर में रखते हुए लगाया गया है। महिला इकाई अध्यक्ष पल्लवी लठ्ठा भी मंच उपस्थित रहीं।</p><p>लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा के नए पदाधिकारी चुने गए। शंभूप्रसाद काबरा अध्यक्ष, कमलेश मुणोत सचिव और अजय अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। हरि अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सुरेश कोगटा, अनूप बागड़ोदिया उपाध्यक्ष, सत्यनारायण झंवर और पुनीत सोनी सहसचिव होंगे। महेश हुरकट अब प्रांतीय उपाध्यक्ष होंगे।</p><p>विश्वकर्मा जयंती मनाई: विश्वकर्मा जयंती पर निर्माण के देवता विश्वकर्मा की पूजा की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल एवं विभाग संचालक चांदमल सोमानी उपस्थित थे। फेयर में हरगोविंद सोनी, सत्य प्रकाश गग्गड़, बालकृष्ण काबरा, अभिषेक सोमानी, अभिषेक जैन, दिनेश लड्डा आदि का सहयोग रहा।</p>