लघु उद्योग भारती, गुजरात प्रदेश के अंतर्गत वलसाड जिला की गुंडलाव इकाई द्वारा नवगठित टीम की प्रथम समिति बैठक का सफल आयोजन अध्यक्ष श्री किरीटभाई मदानी के नेतृत्व में किया गया। बैठक में संगठनात्मक विस्तार, उद्योग विकास एवं MSME हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर वलसाड जिला अध्यक्ष श्री मेहुल पटेल, महामंत्री श्री संतोष कुमार, गुंडलाव इकाई महामंत्री श्री शैलेशभाई पारीक सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पिछले दो महीनों में आयोजित कार्यक्रमों एवं प्रमुख बैठकों की समीक्षा की गई तथा सदस्य इकाई Accrapac की LPG सप्लाई से संबंधित समस्या के समाधान की जानकारी साझा की गई।
बैठक में विशेष रूप से 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक गांधीनगर में आयोजित होने वाले LUB Expo 2026 को लेकर प्रदेश कार्यालय से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारियों पर चर्चा हुई। वलसाड जिले को इस भव्य एक्सपो के लिए 50 स्टॉल आवंटित किए गए हैं, जिससे जिले के MSME उद्योगों को अपने उत्पादों एवं सेवाओं को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने का सशक्त अवसर मिलेगा।
साथ ही, अधिकाधिक उद्योगों तक MSME योजनाओं का लाभ पहुंचाने एवं संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान को गति देने का भी संकल्प लिया गया।
यह बैठक संगठनात्मक सक्रियता, उद्योग हितों की रक्षा तथा स्थानीय उद्यमियों को नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में अत्यंत सकारात्मक एवं प्रेरणादायक साबित हुई।