लघु उद्योग भारती मालवा अंचल द्वारा नागदा में आयोजित बैठक में लघु उद्योग भारती दिलीप नगर एवं ग्रामीण इंडस्ट्रियल पार्क, रतलाम के सदस्यों ने सहभागिता की। बैठक में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश प्रभारी श्री ताराचंद जी गोयल, मध्य प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश जी मिश्रा, प्रदेश महामंत्री श्री अरुण जी सोनी, प्रदेश सह सचिव श्री राजेश जी गर्ग, मालवा अंचल अध्यक्ष श्री राजेंद्र जी दुबे, मालवा अंचल महामंत्री श्रीमती सीमा मिश्रा, संयुक्त सचिव श्री संजय व्यास, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य श्री अतीक अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री नेमीचंद जी जैन एवं श्री महेश जी गुप्ता का प्रेरक उद्बोधन एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वक्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा उद्योग जगत के हित में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर दिलीप नगर एवं ग्रामीण इंडस्ट्रियल पार्क, रतलाम के संयोजक श्री संदीप सकलेचा, सह संयोजक श्री ललित चोपड़ा, श्री राजेश रांका, युवा उद्योगपति श्री हर्षित खंडेलवाल, श्री सुजल पारख, श्री चयन लुणावत, श्री मनीष जैन एवं श्री प्रीतेश चोपड़ा ने रतलाम से नागदा पहुंचकर बैठक में सहभागिता की। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्य सहभागिता एवं औद्योगिक हितों से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।