बिजयनगर में लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
बिजयनगर में लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस सोमवार को फ्रेंड्स होटल में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इकाई अध्यक्ष विमल धम्माणी एवं सीए प्रितेश बड़ौला द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विमल धम्माणी ने कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में लघु उद्योगों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने लघु उद्योग भारती की स्थापना से लेकर अब तक संगठन द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों और उद्योग हित में चलाए गए प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी।
समारोह के दौरान स्थानीय उद्योग-धंधों से जुड़ी समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई और समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया। कार्यक्रम में सचिव कान सिंह संकलेचा, कोषाध्यक्ष सुदीप झंवर, सीए जितेन्द्र पीपाड़ा, संजय महावर, प्रीतम सांड, अमित नागौरी, राकेश गर्ग, सुनील कोठारी सहित अनेक सदस्य एवं उद्यमी उपस्थित रहे। यह आयोजन संगठन की एकजुटता, उद्योग सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने वाला रहा।