लघु उद्योग भारती का 33वां स्थापना दिवस समारोह भोपाल में सम्पन्न
उद्योगपतियों एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों का हुआ भव्य सम्मान
भोपाल। लघु उद्योग भारती का 33वां स्थापना दिवस समारोह गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रदेश कार्यालय उद्यम सेतु में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वावलंबन भारत अभियान के अखिल भारतीय सह संयोजक श्री जितेंद्र गुप्त जी ने भोपाल के उद्योगपतियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय मीडिया प्रभारी श्री अतीत अग्रवाल तथा मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष श्री सोबरन सिंह तोमर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक श्री ईश अरोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर उद्योग जगत में विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान देने वाले भोपाल के प्रमुख उद्योगपतियों—श्री शिरिर पराढकर, श्रीमती प्रतिभा तिवारी, श्रीमती उमा शर्मा, श्री के.एस. शर्मा, श्री संतोष वाहिटे, श्री मनीष पंजवानी, श्री सुनील अग्रवाल एवं श्री आदित्य मिश्रा—का सम्मान किया गया। इसके साथ ही एथलेटिक्स के क्षेत्र में विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन करने वाली पावनी सपकाल तथा राजनीतिक क्षेत्र से श्रीमती नेहा बग्गा को भी सम्मानित किया गया।
लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री दिनेश गुप्ता ने अपने संबोधन में संगठन की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा, उपलब्धियों एवं गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
समारोह में कोषाध्यक्ष श्री मनोहर काले, महासचिव श्री विनोद नायर, भोपाल इकाई अध्यक्ष श्री मितेश लोकवानी, सचिव श्री नीरज शर्मा, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती शुभा कामऋषि, श्रीमती रश्मि गुर्जर, श्री राकेश अवस्थी, श्री विहारी लाल लोकवानी, श्री प्रवीण भट्ट सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से श्री योगेश गौतम जी की भी विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन महिला इकाई की सचिव श्रीमती सोनल श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
यह आयोजन न केवल उद्योग जगत के योगदान के सम्मान का प्रतीक रहा, बल्कि लघु उद्योगों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी और अधिक मजबूत करने वाला सिद्ध हुआ।