लघु उद्योग भारती द्वारा महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक विशेष पहल के अंतर्गत 8 मई को भीलवाड़ा जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें “स्वयं सिद्धा – नारी शक्ति अनंता” मैगजीन भेंट की गई।
इस विशेष मैगजीन में 33 महिला उद्यमियों की प्रेरणादायी सफलता गाथाओं को संकलित किया गया है। खास बात यह रही कि मैगजीन के सभी लेख महिलाओं द्वारा ही लिखे गए हैं, जो इसे महिला अभिव्यक्ति और आत्मनिर्भरता का सशक्त मंच बनाते हैं।
दोनों अधिकारियों ने लघु उद्योग भारती के इस अभिनव प्रकल्प की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने वाली प्रेरणादायी पहल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी सकारात्मक पहल समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश संयुक्त महामंत्री रविंद्र जाजू, भीलवाड़ा महिला इकाई अध्यक्ष पल्लवी लड्ढा, कोषाध्यक्ष प्रिया कोठारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।