गाजियाबाद में लघु उद्योग भारती का 33वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक सम्पन्न
आज साहिबाबाद स्थित SK Klyde Grand Hotel में लघु उद्योग भारती जिला गाजियाबाद द्वारा संगठन का 33वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मोहन नगर इकाई के अध्यक्ष श्री संजय टिबरीवाल, महामंत्री श्री राजीव गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष श्री अचल अग्रवाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में संभाग अध्यक्ष श्री पवन सिंघल, संभाग महामंत्री श्री अनुपम गुप्ता, संभाग सचिव श्री पंकज गोयल, संभाग सदस्य श्री अमित अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष श्री अमरीश गोयल, मंडल महामंत्री श्री पंकज जैन, मंडल प्रभारी श्री संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष श्री दीपक गुप्ता, जिला महामंत्री श्री मनोज शर्मा एवं जिला कोषाध्यक्ष श्री पारस गोयल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला गाजियाबाद की विभिन्न इकाइयों — मोदीनगर, सिखेड़ा रोड, मुरादनगर, दुहाई, साहिबाबाद, मोहननगर, ट्रॉनिका सिटी तथा एम.जी. रोड जिला हापुड़ के अध्यक्ष, महामंत्री एवं सदस्यगण भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम ने संगठन की एकजुटता और उद्योग जगत के प्रति समर्पण को प्रदर्शित किया।
स्थापना दिवस के अवसर पर सदस्यता अभियान के अंतर्गत विभिन्न इकाइयों द्वारा नए सदस्यों के चेक संभाग अध्यक्ष को सौंपे गए। ट्रॉनिका इकाई द्वारा 28, मोहननगर इकाई द्वारा 11, एम.जी. रोड इकाई द्वारा 8, मुरादनगर इकाई द्वारा 3 तथा साहिबाबाद इकाई द्वारा 2 सदस्यों के चेक सौंपे गए। इस प्रकार कुल 52 नए सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष श्री दीपक गुप्ता एवं जिला महामंत्री श्री मनोज शर्मा ने सभी पदाधिकारियों, इकाइयों एवं उपस्थित सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।