लघु उद्योग भारती महिला इकाई, पंजाब द्वारा आयोजित “स्वयम सिद्धा” कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री विश्व बंधु मोंगा, सुश्री जसलीन सिहरा, वाणी विज तथा श्री विवेक राठौड़ द्वारा किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत आरंभ हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों, छात्राओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता विकास तथा आत्मनिर्भरता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने प्रतिभागियों को उद्यम स्थापित करने, व्यवसाय को आगे बढ़ाने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं और नीतियों का लाभ प्राप्त करने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही पात्रता मानदंड, वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण एवं व्यवसायिक अवसरों पर भी उपयोगी जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें उपलब्ध संसाधनों और सरकारी सहायता योजनाओं से जोड़ना था। प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और व्यावहारिक अनुभव बताया।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती पंजाब की महिला इकाई की कन्वीनर अमरदीप शेरगिल, जालंधर महिला इकाई की अध्यक्ष आरती सचदेवा, उपाध्यक्ष रमनप्रीत जज, तथा नीतू सरोज ठाकुर, ऋतु चोपड़ा, नोनी, रश्मि वत्सला, प्रीति सेठी और रीना ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी पदाधिकारियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उत्कृष्ट सहभागिता और सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ संपन्न हुआ यह आयोजन महिलाओं में उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हुआ।
— सीमा धूमल
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला कार्य प्रभारी
लघु उद्योग भारती, पंजाब