मैन्युफैक्चरिंग तकनीक एवं निर्यात प्रोत्साहन पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में लघु उद्योग भारती की सक्रिय सहभागिता

August 21, 2026
Meerut,
UTTAR PRADESH

मेरठ, 19 अगस्त 2026। परतापुर बाईपास स्थित ब्रावुरा होटल में Goods Manufacturing Forum के तत्वावधान में “Industry Meet & International Seminar on Manufacturing Techniques for Goods Manufacturing” विषय पर महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती, मेरठ महानगर की इकाई ने सक्रिय सहभागिता की।

सेमिनार में लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव श्री राजकुमार शर्मा जी, महानगर अध्यक्ष श्री सतीश गर्ग जी, श्री सुनील मित्तल जी, मीडिया प्रभारी श्री रूपक जैन जी सहित अनेक उद्यमी एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती मेरठ मंडल के महासचिव श्री पंकज जैन जी ने Packaging Industry विषय पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि प्रभावी पैकेजिंग केवल उत्पाद की सुंदरता बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसकी सुरक्षा, गुणवत्ता और ग्राहक तक सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्होंने किफायती एवं बेहतर पैकेजिंग तकनीकों को अपनाने पर जोर देते हुए बताया कि उचित पैकेजिंग उत्पाद को टूट-फूट, धूल, नमी एवं बाहरी वातावरण से सुरक्षित रखने के साथ-साथ परिवहन के दौरान उसकी गुणवत्ता बनाए रखने में सहायक होती है। साथ ही, कम लागत में आकर्षक और बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप पैकेजिंग विकसित कर उद्यमी अपने उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ा सकते हैं।

सेमिनार में सपोर्टिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा देने, मेरठ के उद्योगों को आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग तकनीकों से जोड़ने तथा स्थानीय उत्पादों को बेहतर गुणवत्ता के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। उद्यमियों को सरकार द्वारा संचालित निर्यात दिशा एवं निर्यात प्रोत्साहन से संबंधित योजनाओं, सुविधाओं एवं सहायता के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

लघु उद्योग भारती के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मैन्युफैक्चरिंग, पैकेजिंग, निर्यात एवं औद्योगिक विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य मेरठ के उद्योगों को नई तकनीक, बेहतर गुणवत्ता, प्रभावी पैकेजिंग और निर्यात के अवसरों से जोड़ते हुए “लोकल से ग्लोबल” की दिशा में आगे बढ़ाना रहा।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please