रसमाड़ा इकाई का पुनर्गठन – नई कार्यकारिणी की घोषणा
अत्यंत हर्ष का विषय है कि रसमाड़ा इकाई, जो लंबे समय से संयोजक इकाई के रूप में कार्यरत थी, उसका पुनर्गठन पिछले सप्ताह पूर्ण कर लिया गया है। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के अंतर्गत इकाई को अब एक सशक्त एवं पूर्ण कार्यकारिणी के रूप में स्थापित किया गया है।
आज आयोजित बैठक में अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्री समीर मुंदड़ा जी द्वारा नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर निम्न पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए—
- अध्यक्ष: श्री संजय मिश्रा जी
- सचिव: श्री ओम प्रकाश रजक जी
- कोषाध्यक्ष: श्री धीरेन्द्र कश्यप जी
नई कार्यकारिणी के गठन से इकाई के संगठनात्मक कार्यों में और अधिक गति, समन्वय एवं मजबूती आने की अपेक्षा है। सभी पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्वों हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ।