CAG अधिकारियों ने रूड़की में औद्योगिक संगठनों से उद्योगों की चुनौतियों एवं नीतियों पर किया संवाद
आज रूड़की में Comptroller and Auditor General of India (CAG) के अंतर्गत Indian Audits and Accounts Department, New Delhi के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्र सरकार के निर्देश पर औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य वर्तमान समय में उद्योगों के समक्ष मौजूद चुनौतियों, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा उद्योग हित में बनाई जा रही नीतियों की उद्यमियों तक पहुंच तथा उद्योगों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए आवश्यक नीतिगत सुधारों पर जानकारी प्राप्त करना रहा।
बैठक में औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उद्योगों को सुगमता से संचालित करने के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की कमी, सरकारी योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी उद्यमियों तक पूर्ण रूप से नहीं पहुंच पाने तथा पात्र उद्योगों को इनका अधिकतम लाभ दिलाने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने जैसे विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए।
वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड में अब तक उद्योग सचिव, आयुक्त उद्योग, जिला उद्योग केंद्र, सीडा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा विभिन्न औद्योगिक संगठनों के साथ कुल 17 बैठकें प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में की जा चुकी हैं। इन बैठकों के माध्यम से जमीनी स्तर पर उद्योगों की वास्तविक समस्याओं और सरकारी नीतियों के प्रभाव को समझने का प्रयास किया जा रहा है।
बैठक में श्री मुकेश कुमार चौधरी जी, सीनियर ऑडिट ऑफिसर; श्री अनिल कुमार जी एवं श्री संदीप कुमार जी, असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, Indian Audits and Accounts Department, New Delhi; श्री मनिंदर सिंह जी एवं श्री दिनेश सती जी, सहायक प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र हरिद्वार; श्री केतन भारद्वाज जी, जिलाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, रूड़की नगर; श्री प्रवीण गर्ग जी, जिलाध्यक्ष; श्री अभिषेक गुप्ता जी, जिला संयोजक, लघु उद्योग भारती भगवानपुर; श्री राकेश मित्तल जी, उपाध्यक्ष एवं श्री अजय कुमार गर्ग जी, सचिव, रूड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन उपस्थित रहे।