अलवर, 25 अगस्त 2026। लघु उद्योग भारती, अलवर की मासिक बैठक दिनांक 25 अगस्त 2026 को सायं 6:00 बजे इंजीनियर्स भवन में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ संगठन मंत्र के साथ हुआ।
बैठक में सचिव श्री पंकज तिवारी ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया। इसके पश्चात लघु उद्योग वाटिका के संवर्धन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष श्री संदीप मुद्गल जी ने विगत दिनों में किए गए पौधारोपण एवं विद्युत कनेक्शन से संबंधित प्रगति की जानकारी दी।
वर्ष 2025-26 के बही-खातों के मूल्यांकन के संबंध में सह-कोषाध्यक्ष श्री वरुण जैन ने बताया कि खातों को पुनर्मूल्यांकन हेतु प्रांत कार्यालय भेजा गया है। प्रांत कार्यालय से अनुमोदन प्राप्त होने के पश्चात खातों को अंतिम रूप प्रदान किया जाएगा।
विभाग समन्वय शिविर के आयोजन पर चर्चा करते हुए समन्वयक श्री अनुज कालानी ने बताया कि निगम चुनावों के कारण वर्तमान में आचार संहिता लागू है। अतः जिला कलेक्टर महोदय से परामर्श के अनुसार शिविर का आयोजन आगामी नवंबर माह में किया जाएगा।
संगठन के सदस्यता विस्तार अभियान को गति देने के उद्देश्य से अध्यक्ष श्री संदीप मुद्गल जी ने उपस्थित सदस्यों को तीन-तीन सदस्यता फॉर्म उपलब्ध कराए तथा अधिक से अधिक नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन पर भी चर्चा हुई। अध्यक्ष श्री संदीप मुद्गल जी के प्रस्ताव पर श्री अनुज कालानी, श्री ओमवीर सिंह, श्री राहुल गुप्ता एवं श्री आकाश जैन को नई कार्यकारिणी में शामिल किया गया।