लघु उद्योग भारती की मासिक बैठक में ‘स्वयं सिद्धा’ प्रदर्शनी की तैयारियों पर चर्चा, सावन उत्सव भी मनाया

August 31, 2026
Udaipur,
RAJASTHAN

मार्बल भवन में लघु उद्योग भारती की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी ‘स्वयं सिद्धा’ प्रदर्शनी को सफल बनाने तथा इसकी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत कोषाध्यक्ष धनकुँवर नागर द्वारा संगठन मंत्र के साथ हुई।

इस अवसर पर अहिल्याबाई इकाई की अध्यक्ष ऋषिका पानेरी जी, मोनिका कोठारी जी एवं ‘स्वयं सिद्धा’ की संयोजिका तमन्ना मंगलानी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक के दौरान कुछ सदस्यों द्वारा ‘स्वयं सिद्धा’ प्रदर्शनी के लिए स्टॉल भी बुक करवाए गए।

‘स्वयं सिद्धा’ प्रभारी रीना राठौड़ जी ने प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए और सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। अध्यक्ष सीमा पारीख जी ने सदस्यों द्वारा स्टॉल बुक करवाने तथा प्रदर्शनी को प्रभावी एवं सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की। सचिव रेखा रानी जैन जी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

बैठक में उपासना जी, हंसा जी, कला काबरा जी, रश्मि पगारिया जी, मीरा उपाध्याय जी एवं करुणा मांडावत जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के साथ सभी सदस्यों ने मेहंदी एवं पारंपरिक घेवर के साथ सावन उत्सव भी हर्षोल्लासपूर्वक मनाया। कार्यक्रम ने संगठनात्मक चर्चा के साथ आपसी सौहार्द एवं महिला उद्यमिता की भावना को भी मजबूत किया।

सभी सदस्यों ने सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता के साथ ‘स्वयं सिद्धा’ प्रदर्शनी को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please