लघु उद्योग भारती, कोटा इकाई द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान कर उनके योगदान और मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम के दौरान पुरुषार्थ भवन के स्टाफ गोविंद जी तिवारी, कैसर बाई जी एवं नेहा जी राठौर जी का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया तथा उन्हें उपहार भेंट कर उनके समर्पित सहयोग के लिए आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य गोविंदराम मित्तल जी, संजय जी लूथरा एवं डॉ. एस.के. सिंघल जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक बनाया। उनकी उपस्थिति ने युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन एवं संगठनात्मक मूल्यों के प्रति जागरूकता प्रदान की।
कोटा इकाई के अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, सचिव संदीप जांगिड़, कोषाध्यक्ष संदीप बाकलीवाल तथा कपिल जी बहेती की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह आयोजन संगठन की एकता, सेवा भावना एवं परस्पर सम्मान की संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।