लघु उद्योग भारती फ्रेंड्स कॉलोनी–झिलमिल इकाई की मासिक बैठक 23 अगस्त 2026 को शाम 4:00 बजे कुंदन केबल इंडिया, B-12/1, झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित की गई। बैठक में इकाई के संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी गतिविधियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक में सर्वप्रथम सदस्यता वृद्धि पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी सदस्य मिलकर सितंबर माह के भीतर इकाई की सदस्य संख्या 101 तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
इसके साथ ही लघु उद्योग भारती दिल्ली प्रांत एवं इकाई द्वारा किए जा रहे कार्यों और प्रयासों की समीक्षा की गई तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सदस्य की फैक्ट्री के बाहर लघु उद्योग भारती की सदस्यता प्लेट लगाई जाएगी, जिससे संगठन की पहचान एवं सदस्यता का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।
अंत में आगामी मासिक बैठक 19 सितंबर 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक का स्थान एवं समय की जानकारी सदस्यों को समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में संगठन की सदस्यता बढ़ाने, संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।