लघु उद्योग भारती – बड़ोदरा जिला द्वारा “परस्पर समृद्ध भव” के उद्देश्य से शनिवार को एशिया के प्रसिद्ध Scientific Glass उद्योग केंद्र सरदार एस्टेट में एक विशेष Industrial Visit का आयोजन किया गया। इस औद्योगिक भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने Super Scientific, Mahavir Scientific तथा Automech Industries का दौरा कर वहां की आधुनिक उत्पादन प्रक्रियाओं, गुणवत्ता मानकों एवं उद्योग विकास से जुड़ी गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन किया।
प्रतिनिधिमंडल ने Scientific Glass एवं इंजीनियरिंग उत्पादन इकाइयों में उपयोग होने वाली अत्याधुनिक तकनीकों, प्रयोगशालाओं में प्रयुक्त विशेष उपकरणों तथा निर्यात गुणवत्ता वाले उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उद्योगपतियों के साथ MSME विकास, तकनीकी नवाचार, कौशल विकास एवं वैश्विक बाजार में भारतीय उद्योगों की संभावनाओं को लेकर सार्थक चर्चा भी हुई।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण श्री सुदेश गोयल की प्रेरणादायक उद्यम यात्रा रही। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक Glass Blower के रूप में की थी और कठिन परिश्रम, तकनीकी दक्षता एवं दूरदर्शिता के बल पर आज Super Scientific को भारत के अग्रणी Scientific Glass निर्माता उद्योगों में स्थापित किया है। उनकी सफलता युवा उद्यमियों एवं MSME क्षेत्र के लिए प्रेरणा का उत्कृष्ट उदाहरण बनी।
भ्रमण के दौरान विभिन्न उद्योगपतियों के बीच आपसी व्यापार, औद्योगिक सहयोग एवं Business Networking के नए अवसर भी विकसित हुए। कच्चे माल, औद्योगिक सेवाओं, मशीनरी सपोर्ट तथा संभावित व्यावसायिक सहयोग को लेकर सकारात्मक संवाद हुए, जिससे लघु उद्योग भारती के “सदस्य से सदस्य व्यापार” एवं “परस्पर समृद्ध भव” के उद्देश्य को और अधिक मजबूती मिली।
लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार के Industrial Visit उद्योगों के बीच ज्ञान आदान-प्रदान, तकनीकी समझ एवं नेटवर्किंग को मजबूत करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी उपस्थित उद्यमियों एवं सदस्यों ने भारतीय MSME क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।