लघु उद्योग भारती महिला इकाई सुपेला भिलाई ने स्थापना दिवस पर सेवा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश
लघु उद्योग भारती महिला इकाई सुपेला, भिलाई के तत्वावधान में लघु उद्योग भारती के 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर डीपीएस चौक, भिलाई में चना एवं शरबत वितरण का सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा के साथ महिला उद्यमिता, स्वास्थ्य जागरूकता और प्रेरणादायी पहल को विशेष रूप से केंद्र में रखा गया।
स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं संरक्षक श्रीमती सरोजनी पाणिग्रही ने लघु उद्योग भारती की स्थापना, कार्यशैली तथा उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन की भूमिका और महिला इकाइयों के महत्व को रेखांकित किया।
महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आचार एवं पापड़ निर्माण फैक्ट्री का भ्रमण किया गया, जिससे स्वरोजगार और लघु उद्योगों के नए अवसरों पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हाइजीनिक पैड निर्माण प्रशिक्षण पर भी चर्चा की गई, ताकि स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता दोनों को बढ़ावा मिल सके।
महिला इकाई सुपेला भिलाई का यह विशेष प्रयास है कि जो महिलाएं संघर्ष कर आगे बढ़ती हैं, उनकी प्रेरक कहानियों को समाज के सामने लाया जाए, ताकि अन्य महिलाएं भी उनसे प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें।
इकाई अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी शाह ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी सदस्यों को बधाई संदेश दिया और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में इकाई सचिव संजू साहू, कोषाध्यक्ष भारती देशमुख, सुमन कनोजे, पुष्पलता कर, सविता शर्मा, उर्वशी दास, राजकुमारी, हरप्रीत कौर बग्गा, नमिता त्रिपाठी, मिन्नती रथ, संध्या महापात्र, उदिता तिवारी, पुष्पा रत्ना, नमिता साहू सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।