आज लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में जिला उद्योग केंद्र वर्धा के जनरल मैनेजर श्री सुनील हजारे सर, महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर श्री पारधी साहेब उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता के रूप में श्री सी.एस. डॉ. जोग सर, IIM नागपुर से श्री तिजारे सर तथा LUB महाराष्ट्र के जनरल सेक्रेटरी श्री हरीशजी हांडे की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही LUB वर्धा इकाई के पदाधिकारी, सदस्यगण, सेकंड जनरेशन उद्यमी, महिला उद्यमी एवं नए सदस्यों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान सेकंड जनरेशन इंटरप्रेन्योर, महिला उद्यमी एवं नए सदस्यों का सत्कार किया गया। इसके साथ ही नए लेबर लॉ (श्रम कानून) पर एक संवादात्मक इंटरैक्शन सेशन आयोजित किया गया, जिसे सभी उपस्थितों का अत्यंत सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ। इस अवसर पर श्री हरीशजी हांडे का मार्गदर्शन विशेष रूप से प्रेरणादायी रहा।
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री अभिषेकजी उराडे द्वारा किया गया। अंत में, मैं एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी मान्यवरों एवं सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।