विश्व पर्यावरण दिवस पर लघु उद्योग भारती इंदौर महानगर द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
इंदौर (मध्य प्रदेश), 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती इंदौर महानगर की बरदरी इकाई द्वारा श्री शिवनारायण शर्मा के संस्थान सनातन बस बॉडी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संदेश देना रहा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अंचल महामंत्री श्रीमती सीमा मिश्रा, जिला उद्योग केंद्र (DIC) के शुक्ला जी, तथा विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
सभी उपस्थित सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहजनक वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
– कन्हैयालाल खत्री
लघु उद्योग भारती, इंदौर महानगर