वैशाली नगर महिला इकाई, जयपुर की मासिक बैठक संपन्न
लघु उद्योग भारती, वैशाली नगर महिला इकाई, जयपुर की मासिक बैठक दिनांक 16 अप्रैल 2026 को अंजली जी के कार्यालय में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ संगठन मंत्र के साथ हुआ तथा बैठक की अध्यक्षता इकाई की अध्यक्ष श्रीमती सारिका जी द्वारा की गई।
बैठक में आगामी 1 एवं 2 अगस्त को महल रजवाड़ा में आयोजित होने वाली “स्वयंसिद्धा एग्जीबिशन” को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर सात महिला उद्यमियों ने ₹2100/- की टोकन राशि जमा कर अपने स्टॉल बुक किए। सभी सदस्यों की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि यह टोकन राशि नॉन-रिफंडेबल रहेगी।
इसके अतिरिक्त, 17 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत आयोजित होने वाली बैठक में अधिक से अधिक महिला सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही, 24, 25 एवं 26 अप्रैल को आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में अधिकाधिक उपस्थिति के लिए सभी सदस्यों को प्रेरित किया गया।
अंत में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
— मोनिका गुप्ता
सचिव, वैशाली नगर
जयपुर