हनुमानगढ़ में भव्य ‘उद्यमी सम्मेलन’ के आयोजन की तैयारियां शुरू, रूपरेखा तय करने हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

August 1, 2026
Hanumangarh,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती, हनुमानगढ़ द्वारा प्रस्तावित भव्य ‘उद्यमी सम्मेलन’ के सफल आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन की कार्ययोजना, आयोजन की रूपरेखा, विभिन्न गतिविधियों तथा विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित करने सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री राकेश बंसल, जोधपुर प्रांत सचिव श्री सतीश बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संरक्षक श्री हेमन्द्र चमड़िया, जिलासचिव श्री राम कुमार सहारण, जंक्शन इकाई के सचिव श्री रजत गोयल, टाउन यूनिट के अध्यक्ष श्री सुभाष सिंगला तथा टाउन यूनिट के सचिव श्री कृष्ण कुमार जांगिड सहित संगठन के पदाधिकारियों ने सहभागिता कर अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हनुमानगढ़ में आयोजित होने वाले ‘उद्यमी सम्मेलन’ का उद्देश्य क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहित करना, स्थानीय उद्यमियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना तथा उद्योग जगत में नवाचार, सहयोग एवं व्यवसायिक अवसरों को बढ़ावा देना होगा।

सम्मेलन के अंतर्गत अभ्यास वर्ग (वर्कशॉप) तथा उद्यमी मेला (प्रदर्शनी) का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदर्शनी में स्थानीय उद्यमियों एवं औद्योगिक इकाइयों को अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करने के लिए स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे स्थानीय उद्योगों को व्यापक पहचान मिलने के साथ-साथ नए व्यावसायिक अवसर भी प्राप्त होंगे।

बैठक में सम्मेलन की गरिमा बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री एवं राज्य मंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने पर भी चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रम को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए आयोजन समिति, व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार तथा सहभागिता बढ़ाने संबंधी विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में जलपान के साथ हुआ। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह उद्यमी सम्मेलन हनुमानगढ़ जिले के औद्योगिक विकास, उद्यमिता संवर्धन तथा लघु उद्योगों को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please