हरिद्वार में उद्योगों के हित में लघु उद्योग भारती की सक्रिय पहल, फर्जी धरना प्रदर्शनों पर कार्रवाई की मांग

April 11, 2026
Hardwar,
UTTARAKHAND

लघु उद्योग भारती, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में हरिद्वार जनपद में संगठन की विभिन्न इकाइयों—रुड़की नगर एवं सिडकुल (पुराना औद्योगिक क्षेत्र)—के पदाधिकारियों द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। प्रतिनिधिमंडल में श्री केतन भारद्वाज (जिलाध्यक्ष, रुड़की नगर), श्री मनोज गौतम (जिलाध्यक्ष), श्री विनीत धीमान (जिला महामंत्री, सिडकुल) एवं श्री अशोक शुक्ला (जिला महामंत्री, हरिद्वार ग्रामीण) शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने हरिद्वार के जिलाधिकारी महोदय से उनके आवास कार्यालय पर भेंट कर जनपद में पिछले कुछ समय से उत्पन्न हो रही एक गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा श्रमिकों के शोषण के नाम पर औद्योगिक इकाइयों के बाहर फर्जी धरना-प्रदर्शन किए जा रहे हैं, जिससे उद्योगों का वातावरण प्रभावित हो रहा है और उद्यमियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।

इस विषय में लघु उद्योग भारती ने औद्योगिक संगठनों एवं उद्यमियों की ओर से एक ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर ऐसे गतिविधियों पर रोक लगाने एवं दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

जिलाधिकारी महोदय ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी किए, जिससे उद्योगों के लिए एक सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

यह पहल लघु उद्योग भारती की उद्योग हितों की रक्षा एवं स्वस्थ औद्योगिक वातावरण बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please