अजमेर। राजस्थान प्रदेश महामंत्री श्री सुधीर जी गर्ग ने अजमेर एवं नसीराबाद प्रवास के दौरान लघु उद्योग भारती की इकाई के दायित्ववान कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस अवसर पर दोनों स्थानों पर उद्यमियों के साथ संवाद कर उन्हें आ रही विभिन्न औद्योगिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
बैठकों में आगामी 4 अक्टूबर को आयोजित होने वाले पाली क्षेत्रीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकाधिक संख्यात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर चित्तौड़ प्रांत महामंत्री श्री प्रवीण जी गुप्ता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री दशरथ सिंह जी तंवर भी उपस्थित रहे। श्री प्रवीण जी गुप्ता ने क्षेत्रीय सम्मेलन की सफलता के लिए सामान्य सदस्यों को संगठन से जोड़ने तथा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया।
सम्मेलन की सफलता एवं सदस्य संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से अजमेर से श्री राजेश बंसल, श्री अशोक तोषनीवाल एवं श्री अशोक मोतियानी को संयोजक का दायित्व सौंपते हुए 50 नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
कार्यकर्ताओं ने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूर्ण समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। निश्चित रूप से सामूहिक प्रयासों से निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति होगी और पाली का क्षेत्रीय सम्मेलन सफल एवं प्रभावी रूप से संपन्न होगा।