लघु उद्योग भारती, इंदौर महानगर द्वारा 29 जुलाई 2026 को होटल राघवम में उद्यम समागम 2026 की तैयारियों के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2 एवं 3 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले उद्यम समागम 2026 को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न आयोजन समितियों के कार्यों एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी, अंचल अध्यक्ष श्री राजेन्द्र दुबे तथा अंचल महामंत्री श्रीमति सीमा मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश गुप्ता, प्रदेश सचिव श्री शिवनारायण शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री विनीत जैन, श्री मनोज तिवारी, श्री कन्हैयालाल खत्री तथा इंदौर महानगर की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी एवं सदस्य भी बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन श्री विकास गुप्ता ने किया। सभी पदाधिकारियों ने आयोजन की रूपरेखा, समितियों के दायित्व, समन्वय व्यवस्था तथा उद्यम समागम 2026 को व्यापक एवं सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में यह संकल्प व्यक्त किया गया कि सभी कार्यकर्ता सामूहिक प्रयासों से इस आयोजन को उद्योग जगत के लिए एक यादगार और प्रभावी कार्यक्रम बनाएंगे।