जयपुर प्रांत में कौशल विकास एवं विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत जयपुर प्रांत महामंत्री श्रीमती सुनीता शर्मा जी, जयपुर प्रांत कौशल प्रभारी एवं जगतपुरा इकाई अध्यक्ष श्रीमती वैशाली वशिष्ठ जी तथा जगतपुरा इकाई सचिव श्रीमती रवीना श्रीवास्तव जी ने कपिल ज्ञानपीठ का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान विद्यालय निदेशक श्री मनोज मोदी जी एवं निशुल्क विद्यालय की निदेशक श्रीमती निर्मला जी से भेंट कर सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र में संचालित विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों, पाठ्यक्रमों एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी साझा की गई।
बैठक में विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं रोजगारपरक कौशल से जोड़ने के उद्देश्य से उन्हें कौशल विकास केंद्र का भ्रमण कराने, उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रमों का चयन करने तथा भविष्य में कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस पहल के अंतर्गत शीघ्र ही विद्यार्थियों के लिए कौशल विकास केंद्र विजिट आयोजित की जाएगी, जिसमें उन्हें विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की जानकारी देकर आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित किया जाएगा।
यह प्रयास शिक्षा और कौशल विकास के समन्वय के माध्यम से युवाओं को नई संभावनाओं से जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।