कोटा। लघु उद्योग भारती, कोटा इकाई की कार्यकारिणी बैठक संस्कृति बैंक्विट हॉल, कोटा में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में आगामी उद्यमी सम्मेलन की तैयारियों तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे “एक व्यक्ति, एक पेड़” वृक्षारोपण अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उद्यमी सम्मेलन की रूपरेखा, आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं, अधिकाधिक उद्यमियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने सम्मेलन को उद्योग जगत के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायी बनाने हेतु अपने विचार साझा किए।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती द्वारा “एक व्यक्ति, एक पेड़” अभियान का शुभारंभ भी किया गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। अभियान के सफल संचालन हेतु श्री कपिल बाहेती को प्रोजेक्ट डायरेक्टर नियुक्त किया गया।
बैठक में वरिष्ठ सलाहकार श्री गोविंदराम मित्तल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री महेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पवन गोयल, श्री यशपाल भाटिया, श्री अंचल पोदार, श्री मनोज राठी, श्री नितिन अग्रवाल, कोटा इकाई अध्यक्ष श्री अंकुर गुप्ता, सचिव श्री संदीप जांगिड़, कोषाध्यक्ष श्री संदीप बाकलीवाल, रानपुर इकाई अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, सचिव श्री नभ शर्मा, उत्तर इकाई अध्यक्ष श्री संजय शर्मा, सचिव श्री पुष्कल जैन, कोषाध्यक्ष श्री हिमांशु सुवालका सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, उद्यमियों के हितों के लिए निरंतर कार्य करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।