लघु उद्योग भारती द्वारा छतरपुर में जिस फर्नीचर क्लस्टर की परिकल्पना और पहल की गई थी, वह आज मूर्त रूप लेती दिखाई दे रही है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री माननीय श्री चेतन कश्यप जी के सतत प्रयासों और उद्योगोन्मुखी दृष्टिकोण का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा फिक्की (FICCI) के सहयोग से MP ODOP Pragati Summit 2026, Chhatarpur का सफल आयोजन किया गया। यह समिट छतरपुर के ओडीओपी (One District One Product) उत्पाद वुडन फर्नीचर के संवर्धन, विपणन विस्तार तथा राष्ट्रीय स्तर के ब्रांड्स, रिटेलर्स और स्थानीय एमएसएमई इकाइयों के बीच मजबूत मार्केट लिंकज स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
कार्यक्रम में उद्योग क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ शासकीय अधिकारियों, उद्योग प्रतिनिधियों, निर्माताओं, डिज़ाइनर्स तथा देश के प्रमुख फर्नीचर एवं रिटेल ब्रांड्स ने सहभागिता की। समिट ने स्थानीय उद्यमियों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने तथा छतरपुर के फर्नीचर उद्योग को नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया जी, कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल जी, भोपाल से संयुक्त संचालक उद्योग श्री पंकज द्विवेदी जी, सागर संभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती मंदाकिनी पांडे जी, छतरपुर के महाप्रबंधक श्रीमती गुंजन जैन जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
लघु उद्योग भारती की ओर से महाकौशल प्रांत के संयुक्त सचिव श्री बृजेंद्र गुप्ता जी, छतरपुर इकाई के अध्यक्ष श्री गिरीश द्विवेदी जी, फर्नीचर क्लस्टर के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण विश्वकर्मा जी, महिला इकाई की संयोजक श्रीमती दिव्या सक्सेना जी तथा फर्नीचर क्लस्टर एवं लघु उद्योग भारती के अनेक सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
यह आयोजन न केवल छतरपुर के वुडन फर्नीचर उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध हुआ, बल्कि स्थानीय उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में भी एक सार्थक पहल साबित हुआ।