लघु उद्योग भारती उत्तराखंड कार्यकारिणी बैठक में औद्योगिक एवं आधारभूत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा

June 5, 2026
Dehradun,
UTTARAKHAND

लघु उद्योग भारती (LUB) उत्तराखंड की कार्यकारिणी बैठक दिनांक 4 जून 2026 को आयोजित की गई। बैठक में श्री मनोज पुण्डीर जी, श्री कुलदीप सिंह जी, श्री गजेंद्र जी, श्री मधु सूदन चौहान जी तथा श्री अशोक शुक्ल जी उपस्थित रहे। बैठक में उद्योगों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी कार्ययोजना निर्धारित की गई।

बैठक में सर्वप्रथम सीडा (CIDA) से मानचित्र स्वीकृति के विषय पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि आगामी सप्ताह में माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट कर यह आग्रह किया जाएगा कि औद्योगिक क्षेत्रों के मानचित्रों को स्वीकृत करने का अधिकार केवल सीडा के पास ही रहे, जिससे प्रक्रिया सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बन सके।

कार्यकारिणी ने यह भी निर्णय लिया कि जून माह के अंतिम सप्ताह में होटल होमटेल में सभी सदस्यों की एक विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में राज्य सरकार के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा ताकि उद्यमियों की समस्याओं एवं सुझावों पर सीधा संवाद स्थापित किया जा सके।

विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए तय किया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता से मुलाकात करेगा तथा विद्युत आपूर्ति को अधिक सुचारु एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक सुझाव एवं मांगें प्रस्तुत करेगा। इस वार्ता के उपरांत प्राप्त निष्कर्षों की जानकारी सभी सदस्यों के साथ साझा की जाएगी।

बैठक में सभी सम्मानित सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे अपनी समस्याएं, सुझाव एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय 20 जून 2026 से पूर्व संगठन को उपलब्ध करा दें, ताकि उन्हें संकलित कर आगामी बैठकों एवं शासकीय स्तर पर होने वाली चर्चाओं में प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जा सके।

स्मार्ट मीटर के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। जानकारी दी गई कि इस संबंध में विद्युत विभाग को एक पत्र प्रेषित किया जा चुका है। जिन सदस्यों के मीटर अभी तक परिवर्तित नहीं किए गए हैं, उनसे फिलहाल मीटर न बदलवाने का अनुरोध किया गया। इस विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आगामी अपडेट श्री मनोज पुण्डीर जी द्वारा संगठन के समूह में साझा किए जाएंगे।

बैठक का समापन उद्योगों की समस्याओं के समाधान, उद्यमियों के हितों की रक्षा तथा शासन-प्रशासन के साथ सतत संवाद स्थापित करने के संकल्प के साथ किया गया।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please