लखनऊ में बनने वाले प्रदेश कार्यालय हेतु मेरठ महानगर में उत्साहपूर्ण बैठक सम्पन्न
लखनऊ में निर्माणाधीन होने जा रहे प्रदेश कार्यालय के संबंध में मेरठ महानगर के जिला महामंत्री श्री सौरभ सिंघल जी के मेजर ध्यानचंद नगर स्थित प्रतिष्ठान पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व प्रदेश सचिव श्री राजकुमार शर्मा जी एवं महानगर अध्यक्ष श्री सतीश गर्ग जी ने किया।
बैठक में जैसे ही प्रदेश कार्यालय निर्माण के विषय को सभी पदाधिकारियों एवं उद्यमियों के समक्ष रखा गया, पूरे वातावरण में उत्साह एवं हर्ष का संचार हो गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने इसे संगठन के लिए एक गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक पहल बताते हुए इस पुनीत कार्य में तन, मन एवं धन से सहयोग देने की भावना व्यक्त की। कई उद्यमियों ने तत्काल सहयोग राशि प्रदान करने का निर्णय भी लिया।
बैठक के दौरान यह रणनीति बनाई गई कि अभियान को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु 4 से 5 सदस्यों की अलग-अलग टीमें गठित की जाएंगी। ये टीमें विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में जाकर उद्यमियों से संपर्क करेंगी तथा प्रदेश कार्यालय निर्माण हेतु सहयोग राशि एकत्रित करेंगी।
योजना बनते ही संगठन के प्रति समर्पण की भावना का परिचय देते हुए मेरठ महानगर की एग्जीक्यूटिव टीम के दो सदस्यों ने तुरंत नेट बैंकिंग के माध्यम से अपनी सहयोग राशि संगठन के प्रदेश खाते में जमा कराई।
इस अवसर पर महानगर महामंत्री श्री राजीव गोयल जी, उपाध्यक्ष श्री अमित रस्तोगी जी, कोषाध्यक्ष श्री हिमांशु शर्मा जी, श्री प्रियांशु शर्मा जी, श्री लक्ष्मण जी, श्री सार्थक जैन जी, सचिव श्री विवेक मित्तल जी, रूपक जैन सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।