उदयपुर। लघु उद्योग भारती एवं अरावली कॉलेज के मध्य हुए एमओयू के तहत विद्यार्थियों को उद्योग एवं वास्तविक कार्यक्षेत्र से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इसी क्रम में अरावली कॉलेज के सिविल संकाय के लगभग 25 विद्यार्थियों का निर्माणाधीन साइट का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया।
साइट विजिट के दौरान विद्यार्थियों ने सिविल निर्माण कार्यों के विभिन्न चरणों का बारीकी से अवलोकन किया तथा निर्माण स्थल पर किए जा रहे कार्यों से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों को निर्माण कार्य की प्रक्रियाओं, साइट प्रबंधन एवं वास्तविक कार्यस्थल की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिला।
इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान के साथ वास्तविक कार्यस्थल का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं एवं कार्यप्रणाली से परिचित कराना रहा।
साइट विजिट के दौरान लघु उद्योग भारती गिरवा इकाई की ओर से सचिव श्री प्रखिल सामर, पूर्व अध्यक्ष श्री हरि ओम पालीवाल, सहकोषाध्यक्ष श्री विप्लव मेहता एवं प्रोजेक्ट हेड श्री गणेश कुमार त्रिपाठी जी उपस्थित रहे। वहीं अरावली कॉलेज की ओर से फैकल्टी श्री विधीत जी अग्रवाल ने विद्यार्थियों के साथ सहभागिता की।
लघु उद्योग भारती एवं अरावली कॉलेज की यह पहल शिक्षा और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी समझ एवं वास्तविक कार्यक्षेत्र का अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।