लघु उद्योग भारती कला अंब चैप्टर की बैठक में स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर, बिजली एवं जीएसटी मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय

April 14, 2026
Sirmaur,
HIMACHAL PRADESH

दिनांक 13 अप्रैल 2026 को लघु उद्योग भारती, कला अंब चैप्टर द्वारा सत्यम ऑटो इंडस्ट्रीज (श्री अंकुश जी के कारखाने) में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न औद्योगिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में सबसे पहले 25 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस कार्यक्रम पर चर्चा हुई। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी को 5 व्हीलचेयर भेंट करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावित तिथि DC मैडम को भेज दी गई है तथा अंतिम तिथि एवं समय की पुष्टि प्रधान जी द्वारा उनसे चर्चा के पश्चात साझा की जाएगी।

इसके पश्चात औद्योगिक क्षेत्र में मेडिकल एवं ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। इस पहल के अंतर्गत आदेश हॉस्पिटल एवं MM मुलाना हॉस्पिटल का सहयोग लिया जाएगा। निर्णय लिया गया कि विभिन्न उद्योग आपसी समन्वय के साथ अलग-अलग दिनों में इन कैंपों का आयोजन करेंगे, जिससे श्रमिकों, स्टाफ एवं आसपास के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल सके। ओगली एवं टोका क्षेत्र की कई उद्योग इकाइयों ने इसमें भागीदारी की सहमति जताई।

गर्मियों के मौसम में बढ़ रही बिजली कटौती का मुद्दा भी बैठक में प्रमुख रूप से उठाया गया। इस समस्या के समाधान के लिए DC मैडम को ज्ञापन सौंपने तथा बिजली विभाग के अधिकारियों से मिलकर स्थायी समाधान निकालने का निर्णय लिया गया।

बैठक में फॉनिक्स मोगीनंद में हाल ही में हुए दुर्घटना प्रकरण पर भी चर्चा हुई। यद्यपि SABOO जी किसी कारणवश बैठक में उपस्थित नहीं हो सके, फिर भी इस विषय को गंभीरता से लिया गया। फैक्ट्री के बाहर NH रोड पर हुई दुर्घटना से फैक्ट्री को हुए नुकसान के संदर्भ में PWD विभाग एवं DC मैडम को सूचित करने का निर्णय लिया गया।

अंत में जीएसटी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें वशिष्ठ केमिकल्स के प्रतिनिधि द्वारा इनपुट एवं आउटपुट के असंतुलन की समस्या को उठाया गया। विशेष रूप से फार्मा, प्रिंटिंग, पैकेजिंग एवं फुटवियर उद्योगों में इनपुट अधिक और आउटपुट कम होने के कारण पूंजी के फंसने की समस्या सामने आई। इस विषय में जीएसटी विभाग को ज्ञापन सौंपने तथा माननीय जीएसटी आयुक्त महोदय से समय लेकर विस्तृत चर्चा करने का निर्णय लिया गया।

इस प्रकार बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा करते हुए उद्योगों के हित में ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया गया।

सादर,
लघु उद्योग भारती टीम

 

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please