लघु उद्योग भारती – संगठन विस्तार हेतु विदिशा प्रवास
संगठन विस्तार के उद्देश्य से आज लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष द्वारा मध्य प्रदेश के विदिशा इकाई का प्रवास किया गया।
इस प्रवास के दौरान आगामी प्रस्तावित अंचल बैठक की रूपरेखा तैयार करने, सदस्यता विस्तार को गति देने तथा स्थानीय औद्योगिक समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए विभिन्न सुझावों का आदान-प्रदान भी हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रदीप मित्तल जी, विदिशा इकाई अध्यक्ष श्री अश्विनी गुप्ता, श्री हिमांशु कोठारी जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
लघु उद्योग भारती निरंतर संगठन विस्तार, उद्योग सशक्तिकरण एवं स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है, जो स्वदेशी, स्वावलंबी एवं समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।