लघु उद्योग भारती के 33वें स्थापना दिवस पर भीलवाड़ा में विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन
लघु उद्योग भारती के 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर भीलवाड़ा की तीनों इकाइयों—ग्रोथ सेंटर इकाई, मुख्य इकाई एवं महिला इकाई—के संयुक्त तत्वावधान में नाकोड़ा इंफ्रास्टील प्राइवेट लिमिटेड, ग्रोथ सेंटर में एक भव्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर बृजेश बांगड़ अस्पताल एवं रामस्नेही चिकित्सालय के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें श्रमिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए रक्तचाप, शुगर, नेत्र जांच एवं दंत रोगों की जांच की गई। विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 200 से अधिक श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विशेष रूप से रामस्नेही चिकित्सालय द्वारा 33 से अधिक श्रमिकों को मुख्य अस्पताल में बुलाकर दांतों की गहन चिकित्सा तथा नए दांत लगाने की निशुल्क सुविधा प्रदान करने का प्रस्ताव दिया गया, जो श्रमिक हित में एक सराहनीय पहल रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश संयुक्त सचिव श्री रविंद्र जाजू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री संजीव चिरानिया, श्री राजकुमार मेलाना, बृजेश बांगड़ अस्पताल के डॉ. मोहित जेथलिया एवं रामस्नेही चिकित्सालय के श्री वैभव पारीक द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर डॉ. हनुमान प्रजापत एवं डॉ. श्रीमती दरगड़ भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्रोथ सेंटर इकाई के संरक्षक श्री रामप्रकाश काबरा, अध्यक्ष श्री गिरीश अग्रवाल, सचिव श्री ओमप्रकाश जागेटिया, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश लड्डा, मुख्य इकाई के संरक्षक श्री अजय मूंदड़ा, अध्यक्ष श्री शंभूप्रसाद काबरा, सचिव श्री कमलेश मुणोत, श्री अनूप लड्डा सहित अनेक कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
चिकित्सा शिविर के प्रभारी श्री अल्पेश सूर्या एवं श्री अंकित सूर्या ने संपूर्ण व्यवस्था एवं संचालन की उत्कृष्ट जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से लघु उद्योग भारती ने उद्योगों के विकास के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व और श्रमिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री अजय मूंदड़ा द्वारा किया गया।