लघु उद्योग भारती झांसी की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न, MSME विकास एवं नए कार्यालय स्थापना पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

July 23, 2026
Jhansi,
UTTAR PRADESH

लघु उद्योग भारती, झांसी जिला इकाई की वार्षिक साधारण सभा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं SIDBI के महाप्रबंधक श्री जय कुमार गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। सभा में संगठन की वार्षिक गतिविधियों, वित्तीय लेखा-जोखा तथा एमएसएमई हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने तथा नए उद्यमियों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

मंडलीय अध्यक्ष श्री दीपक कपूर ने संस्था के नए कार्यालय की स्थापना का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली। SIDBI अधिकारियों ने उद्यमियों को संस्थान की ऋण योजनाओं एवं वित्तीय सहायता की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति सिंह ने उद्योगों एवं उद्यमियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई तथा विशेष रूप से महिला सुरक्षा एवं सुरक्षित व्यावसायिक वातावरण पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों एवं संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। संचालन श्री आलोक जैन एवं श्री आयुष बंसल ने किया, जबकि आभार श्री राजीव मेहता ने व्यक्त किया।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please