लघु उद्योग भारती, देवास इकाई की मासिक बैठक दिनांक 25 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं उद्यमियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संघ के प्रारंभिक वर्ग के अनुभवों को साझा किया गया तथा संगठन के आगामी वर्ष के कार्यक्रमों के लक्ष्यों एवं कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।
महिला इकाई, देवास द्वारा आगामी 8 एवं 9 अगस्त को आयोजित होने वाले आनंद मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही 15 अगस्त के आयोजन की रूपरेखा एवं लघु उद्योग भारती के आगामी क्षेत्रीय सम्मेलन (3 अक्टूबर 2026) की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने, ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की इकाइयों के विस्तार तथा विभिन्न विभागों से संबंधित सदस्यों की समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक प्रयासों पर विचार किया गया। इसके अतिरिक्त उज्जैन रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की समस्या के समाधान के विषय पर भी चर्चा की गई।
बैठक में कुल 16 सदस्यों की उपस्थिति रही।
बैठक के समापन अवसर पर सभी सदस्यों ने संगठन के वरिष्ठ सदस्य डॉ. सतीश जी मुकाती को डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की। साथ ही साथी पंकज जी चंद्रावत को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की गई।