लघु उद्योग भारती नीमकाथाना इकाई की मासिक बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

July 29, 2026
Jaipur,
RAJASTHAN

आज लघु उद्योग भारती, नीमकाथाना इकाई की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष श्री सुंदरमल सैनी जी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ इकाई के महासचिव श्री पीयूष मेगोतिया जी ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए किया। इसके पश्चात वर्तमान समय में उद्योगों के समक्ष आ रही विभिन्न चुनौतियों एवं समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सभी उद्यमियों ने अपने-अपने सुझाव एवं समस्याओं से अवगत कराया। अध्यक्ष श्री सुंदरमल सैनी जी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के साथ आवश्यक पत्राचार एवं समन्वय स्थापित कर समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा उद्यमियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया गया।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्य विस्तार, उद्योग हित से जुड़े विषयों तथा आगामी कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

बैठक में इकाई अध्यक्ष श्री सुंदरमल सैनी, महासचिव श्री पीयूष मेगोतिया, श्री दिनेश अग्रवाल, माइंस मैनेजर श्री डांगी जी, श्री सुनील अग्रवाल, श्री पुनीत सैनी, श्री ऋषभ मेगोतिया, श्री योगेश जी, श्री आनंद जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please