लघु उद्योग भारती परिवार के लिए गर्व का विषय: डॉ. राजेश गुप्ता सम्मानित

April 13, 2026
Solan,
HIMACHAL PRADESH

लघु उद्योग भारती परिवार के लिए गर्व का विषय: डॉ. राजेश गुप्ता सम्मानित

लघु उद्योग भारती के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि संगठन से जुड़े वरिष्ठ उद्योगपति एवं फार्मा क्षेत्र के अग्रणी व्यक्तित्व डॉ. राजेश गुप्ता को ‘हिमाचल आइकन अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है।

डॉ. गुप्ता एक प्रथम पीढ़ी के सफल उद्यमी हैं, जिन्होंने वर्ष 1998 में गुजरात में डलास फार्मास्यूटिकल्स की स्थापना की और पिछले 28 वर्षों से बद्दी स्थित अपनी इकाइयों के माध्यम से फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वे हिमाचल दवा निर्माता संघ के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

लघु उद्योग भारती द्वारा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर फार्मा कमेटी का दायित्व सौंपा गया है, जिसके अंतर्गत वे देशभर के Pharma MSMEs को संगठित एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

यह प्रतिष्ठित सम्मान हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री राजेश धर्माणी जी द्वारा हिमाचल समय मीडिया ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व, समर्पण और हिमाचल प्रदेश की MSME फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में उनके विशेष योगदान का प्रतीक है।

लघु उद्योग भारती परिवार डॉ. राजेश गुप्ता को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता है।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please