लघु उद्योग भारती बीकानेर के ‘सघन वन – 1000 पौधे’ अभियान में आईजीएनपी सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने लगाया 100 पौधों का योगदान

July 30, 2026
Bikaner,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती बीकानेर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ संचालित “सघन वन – 1000 पौधे” अभियान के अंतर्गत आज लघु उद्योग भारती वाटिका में एक प्रेरणादायी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर आईजीएनपी सरकारी स्कूल के उप प्रधानाचार्य श्री गणेश अग्रवाल एवं अध्यापक श्री मोहित मीणा अपने विद्यार्थियों के साथ अभियान में सहभागी बने। सभी ने मिलकर लघु उद्योग भारती बीकानेर के इस पर्यावरणीय अभियान को गति प्रदान करते हुए 100 पौधों का रोपण किया तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों के महत्व के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती बीकानेर की ओर से प्रांत अध्यक्ष श्री बालकृष्ण परिहार, श्री मनोज तलवाड़िया, श्री विनोद धानुका एवं श्री सुनील कंसल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही महिला आईटीआई से श्री आकाश राजवंशी एवं श्री राकेश शर्मा, तथा बीकाणा आईटीआई से श्री आमिर हुसैन उस्ता ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं उनकी नियमित देखभाल का संदेश दिया। लघु उद्योग भारती बीकानेर द्वारा संचालित “सघन वन – 1000 पौधे” अभियान को समाज के विभिन्न वर्गों का निरंतर सहयोग मिल रहा है, जिससे यह अभियान जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण बनता जा रहा है।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please