लघु उद्योग भारती रामचन्द्रपुरा इकाई की 14वीं मासिक बैठक सम्पन्न, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान पर हुई विस्तृत चर्चा

September 3, 2026
Jaipur,
RAJASTHAN

जयपुर। लघु उद्योग भारती रामचन्द्रपुरा इकाई की 14वीं मासिक बैठक 1 सितंबर 2026 को तिजारिया पॉलीपाईप्स लिमिटेड, रामचन्द्रपुरा औद्योगिक क्षेत्र में इकाई अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रीको सीतापुरा इकाई कार्यालय के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री के.के. कोठारी, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आर.एस. धारीवाल एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सारांश सोनी उपस्थित रहे।

बैठक के प्रारंभ में इकाई के अध्यक्ष एवं महासचिव ने रीको के अधिकारियों सहित सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा रीको के उच्चाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इसके पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों ने उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर किए। अध्यक्ष महोदय की अनुमति से महासचिव ने पूर्व निर्धारित एजेंडे के अनुसार बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की।

बैठक में सर्वप्रथम 8 जुलाई 2026 को आयोजित पिछली बैठक के मिनट्स महासचिव द्वारा सदन के समक्ष पढ़कर सुनाए गए। सदस्यों ने मिनट्स को सही एवं उचित पाते हुए सर्वसम्मति से पारित कर अनुमोदित किया।

इसके पश्चात रामचन्द्रपुरा औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न आधारभूत एवं स्थानीय समस्याओं को अध्यक्ष, महासचिव एवं उपस्थित सदस्यों द्वारा रीको के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष विस्तारपूर्वक रखा गया। रीको अधिकारियों ने उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके समाधान के संबंध में संतोषजनक जानकारी दी। अधिकारियों ने संबंधित अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि औद्योगिक क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं के प्रभावी एवं त्वरित समाधान के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। क्षेत्र की सभी समस्याओं को समेकित कर एक संकलित ज्ञापन रीको को सौंपा जाएगा। रीको द्वारा इन समस्याओं की प्रत्येक माह एक बार मॉनिटरिंग की जाएगी तथा समाधान एवं प्रगति की जानकारी उद्यमियों को उपलब्ध कराई जाएगी। रीको अधिकारियों ने प्रमुख समस्याओं को अपनी डायरी में नोट करते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

बैठक में अन्य कोई विषय शेष न होने पर अध्यक्ष की अनुमति से कार्यवाही समाप्त की गई। बैठक सायं 6 बजे तक चली। समापन अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सम्मानपूर्वक राष्ट्रगान गाया। इसके पश्चात अध्यक्ष एवं महासचिव ने सभी सदस्यों को हाई टी के लिए आमंत्रित किया और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please