लघु उद्योग भारती, सहारनपुर में सिडबी की सहायक महाप्रबंधक का स्वागत, सदस्यों को सिडबी की योजनाओं का मिलेगा अधिकतम लाभ

August 7, 2026
Saharanpur,
UTTAR PRADESH

लघु उद्योग भारती, सहारनपुर कार्यालय में आज भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) की सहायक महाप्रबंधक श्रीमती पूनम जी का आगमन हुआ। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती एवं सिडबी के मध्य हुए एमओयू (MoU) के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) के विकास हेतु उपलब्ध विभिन्न वित्तीय योजनाओं, ऋण सुविधाओं एवं सहयोग के विषय में विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान श्रीमती पूनम जी ने बताया कि सिडबी द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य एमएसएमई उद्यमियों को वित्तीय सहायता, व्यवसाय विस्तार एवं तकनीकी उन्नयन के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि लघु उद्योग भारती के सभी सदस्यों को सिडबी की योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा।

इस अवसर पर यह भी निर्णय लिया गया कि लघु उद्योग भारती एवं सिडबी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर उद्यमियों को योजनाओं की जानकारी, बैंकिंग सहायता एवं वित्तीय परामर्श अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जाएगा।

लघु उद्योग भारती, सहारनपुर द्वारा सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि यदि उन्हें बैंकिंग, ऋण, परियोजना वित्त अथवा सिडबी से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, तो वे सीधे संपर्क करने के बजाय लघु उद्योग भारती, सहारनपुर कार्यालय के माध्यम से संपर्क करें। इससे उनकी आवश्यकताओं का त्वरित, व्यवस्थित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please