वैशाली नगर महिला इकाई की मासिक बैठक में GST जागरूकता एवं स्वयंसिद्धा मेले पर विशेष चर्चा

May 27, 2026
Jaipur,
RAJASTHAN

वैशाली नगर महिला इकाई की मासिक बैठक इकाई सदस्य भंवर जी के गर्ल्स हॉस्टल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष श्रीमती सारिका त्रिपाठी ने की तथा संचालन इकाई सचिव मोनिका गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन मंत्र के साथ हुआ। मासिक बैठक के अंतर्गत एक विशेष “Awareness & Guidance Session” आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में CA निधि गुप्ता जी उपस्थित रहीं। इस सत्र में महिला उद्यमियों, स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं एवं प्रदर्शनी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को GST की बेसिक एवं प्रैक्टिकल जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे अपने व्यवसाय को व्यवस्थित एवं कानूनी रूप से सुचारु ढंग से संचालित कर सकें। सत्र में GST रजिस्ट्रेशन, आवश्यक दस्तावेज, बिलिंग एवं टैक्स इनवॉइस बनाने की प्रक्रिया, डिजिटल पेमेंट सिस्टम, GST रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट तथा छोटे व्यवसायों के लिए GST के लाभों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही व्यवसायिक रिकॉर्ड एवं सेल्स-पर्चेज विवरणों को व्यवस्थित रूप से बनाए रखने के महत्व को भी समझाया गया।

सत्र के दौरान सदस्यों ने अपने व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं शंकाओं को साझा किया, जिनका सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समाधान प्रस्तुत किया गया। यह सत्र महिलाओं के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया गया।

बैठक में आगामी अगस्त माह में वैशाली नगर इकाई एवं हेरिटेज महिला इकाई द्वारा आयोजित होने वाले “स्वयंसिद्धा राखी एवं तीज मेले” को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। इकाई स्तर पर स्वयंसिद्धा प्रभारी श्रीमती शीतल चुंडावत जी ने व्यवस्थाओं एवं स्टॉल बुकिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

अंत में इकाई उपाध्यक्ष श्रीमती देवयानी व्यास जी ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

धन्यवाद
सारिका त्रिपाठी
अध्यक्ष

मोनिका गुप्ता
सचिव

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please