सुसनेर इकाई ने सेवा कार्यों के साथ मनाया लघु उद्योग भारती का 33वां स्थापना दिवस
लघु उद्योग भारती सुसनेर इकाई द्वारा 33वें स्थापना दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह और सेवा भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एकत्र होकर भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
स्थापना दिवस को सेवा कार्यों से जोड़ते हुए सुसनेर इकाई द्वारा प्याऊ संचालित की गई, जिससे आमजन को शीतल जल उपलब्ध कराया गया। साथ ही पक्षियों के लिए सभी मंदिरों के पेड़ों पर सकोरे बांधे गए तथा उन्हें प्रतिदिन जल से भरने की जिम्मेदारी भी निर्धारित की गई।
इसके अतिरिक्त स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाकर उनका सम्मान किया गया, जिससे समाज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रसारित हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री राजेश जी जागीरदार, इकाई अध्यक्ष श्री संजय जी तिवारी, श्री तुलसीराम जी विश्वकर्मा, श्री कालू सिंह जी कावल, श्री विजय कारपेंटर, श्री पीरूसिंह जी कावल, श्री मुकेश कावल, श्री सोहन जी मीणा सहित लघु उद्योग भारती के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।