हरियाली अमावस्या के अवसर पर लघु उद्योग भारती, सुसनेर इकाई द्वारा डग रोड स्थित जागीदार स्टोन क्रेशर परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रदीप सोनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने हरियाली अमावस्या को प्रकृति से जुड़ने और हरित क्षेत्र बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।
कार्यक्रम में राजेश देशमुख जागीदार, पार्षद दिलीप जैन, पार्षद युगल परमार एवं कमल गर्ग विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लघु उद्योग भारती सुसनेर इकाई के अध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि संगठन द्वारा प्रतिवर्ष हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण किया जाता है। इस वर्ष लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों ने वृक्षों के महत्व, जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा पर चर्चा की तथा क्षेत्र को अधिक हरा-भरा बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।