14 जिलों और 59 इकाइयों की सहभागिता से संपन्न हुई लघु उद्योग भारती जयपुर प्रांत की प्रांतीय बैठक

August 17, 2026
Jaipur,
RAJASTHAN

जयपुर प्रांत की प्रांतीय बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता एवं उद्यमी हितों पर मंथन

14 अगस्त 2026 को सेवा सदन, सहकार मार्ग, जयपुर में लघु उद्योग भारती, जयपुर प्रांत की प्रांतीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में जयपुर प्रांत के 14 जिलों एवं 59 इकाइयों से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंजीकरण एवं जलपान के पश्चात दीप प्रज्वलन और संगठन मंत्र के साथ हुआ। मंच पर अखिल भारतीय संगठन मंत्री परम श्रद्धेय श्री प्रकाश जी भाईसाहब, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान-गुजरात प्रभारी श्री घनश्याम जी ओझा, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्री नरेश जी पारीक, प्रदेश महामंत्री श्री सुधीर जी गर्ग, प्रांत अध्यक्ष श्री महेंद्र जी मिश्रा एवं प्रांत महामंत्री श्रीमती सुनीता जी शर्मा का सानिध्य प्राप्त हुआ।

बैठक में प्रांत महामंत्री श्रीमती सुनीता शर्मा जी ने प्रांत की गतिविधियों, संगठन की आवश्यकता एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। इसके पश्चात श्री सुधीर जी गर्ग ने प्रदेश एवं प्रांत की उपलब्धियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने इकाई वृत्त प्रस्तुत करते हुए गतिविधियों, उपलब्धियों, चुनौतियों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की।

टी-ब्रेक के पश्चात परम श्रद्धेय श्री प्रकाश जी भाईसाहब ने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि संगठन में दिखावे से अधिक कार्य, ईमानदारी, श्रद्धा और समर्पण को महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने संगठन की तुलना ऐसे बीज से की, जिसे कार्यकर्ताओं की मेहनत, समय एवं समर्पण से सींचकर विशाल वटवृक्ष बनाया जा सकता है, जिसकी छाया आने वाली पीढ़ियों को भी प्राप्त हो।

प्रांत अध्यक्ष श्री महेंद्र जी मिश्रा ने संगठन के छः करणीय कार्यों, नियमित मासिक बैठकों एवं प्रत्येक सदस्य को संगठन से जोड़ने की आवश्यकता पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि मासिक बैठकों में सदस्यों की समस्याओं, सुझावों, समाधान, नवाचार, सामाजिक कार्यों तथा सरकारी एवं गैर-सरकारी योजनाओं पर चर्चा होनी चाहिए। प्रांत कोषाध्यक्ष ने संगठन के वित्तीय अनुशासन, व्यय को सीमित एवं योजनाबद्ध रखने तथा केंद्र द्वारा निर्धारित वित्तीय नीतियों के पालन पर मार्गदर्शन दिया। प्रांत संयुक्त महामंत्री श्रीमती ऋतु जी ने LIP पोर्टल एवं सदस्यता से संबंधित विषयों की जानकारी दी।

श्री नटवरलाल जी अजमेरा ने पूर्व में आयोजित India Stone Mart की जानकारी साझा करते हुए आगामी Stone Mart की तैयारियों एवं संभावनाओं से सभी को अवगत कराया। राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्री नरेश जी पारीक ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे विभिन्न नवाचारों, आयोजनों, प्रदर्शनियों एवं संगठन विस्तार की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती अंजू सिंह जी ने अपने दायित्वों एवं कार्यक्षेत्र की जानकारी देते हुए विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों को प्रभावी ढंग से निभाने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान-गुजरात प्रभारी श्री घनश्याम जी ओझा ने उद्यमियों के हितों में लघु उद्योग भारती की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। उन्होंने संगठन द्वारा निष्पक्ष, निर्भीक एवं प्रभावी ढंग से उद्यमियों के हितों में कार्य करने, सही निर्णय लेने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में आयोजित खुले सत्र के दौरान विभिन्न इकाइयों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं, सुझाव एवं महत्वपूर्ण विषय प्रस्तुत किए, जिन पर मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन एवं समाधान प्रदान किया गया। अंत में जयपुर प्रांत के संयुक्त महामंत्री श्री चंद्र प्रकाश जी व्यास ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, इकाई प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसके पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से दोपहर का भोजन ग्रहण किया।

बैठक के माध्यम से जयपुर प्रांत में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति देने, सदस्यता विस्तार, नियमित बैठकों, इकाइयों की सक्रियता तथा उद्यमियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों का संकल्प लिया गया। प्रांत महामंत्री श्रीमती सुनीता शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी इकाई अध्यक्षों, सचिवों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अनुपस्थित इकाइयों से अपना इकाई वृत्त प्रांत को प्रेषित करने का आग्रह किया।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please