Ease of Doing Business पर कानपुर में उद्यमी-प्रशासन संवाद, MSME समस्याओं के समाधान पर मंथन

June 8, 2026
Kanpur Nagar,
UTTAR PRADESH

दिनांक 5 जून 2026 को लघु उद्योग भारती, कानपुर इकाई द्वारा Ease of Doing Business विषय पर एक महत्वपूर्ण इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें सरकारी अधिकारियों एवं MSME उद्यमियों के बीच खुला संवाद स्थापित किया गया। इस सत्र का उद्देश्य उद्योग जगत के समक्ष मौजूद व्यावहारिक चुनौतियों को समझना तथा व्यापारिक प्रक्रियाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और उद्यमी-अनुकूल बनाने के लिए सुझावों का आदान-प्रदान करना था।

कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित जमीनी स्तर की समस्याओं, अनुमतियों एवं अनुपालनों में आने वाली कठिनाइयों, वित्तीय एवं प्रशासनिक बाधाओं तथा व्यवसाय संचालन को प्रभावित करने वाले अन्य मुद्दों को विस्तार से रखा। अधिकारियों ने इन विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए संभावित समाधान एवं सुधारात्मक उपायों पर चर्चा की।

सत्र की विशेषता यह रही कि उपस्थित उद्यमियों ने अपने अनुभवों के आधार पर अनेक रचनात्मक और व्यवहारिक सुझाव प्रस्तुत किए। इन सुझावों को व्यवस्थित रूप से संकलित कर शासन एवं प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए जाने का निर्णय लिया गया, ताकि नीतिगत स्तर पर आवश्यक सुधारों की दिशा में प्रभावी पहल की जा सके।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती, कानपुर के अध्यक्ष श्री संदीप अवस्थी जी, महामंत्री श्री अंकुर अंशवानी जी, कोषाध्यक्ष श्री सुबोध प्रह्लादका जी सहित श्री लाडली प्रसाद गुप्ता जी, श्री हरेन्द्र मूरजानी जी, श्री अमन घई जी, श्री संदीप अरोड़ा जी, श्री सुशील मोहन तकरू जी, श्री अजय गुप्ता जी, श्री श्रवण कुमार अग्रवाल जी एवं महिला इकाई कानपुर की अध्यक्षा सुश्री प्रेरणा वर्मा जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

यह संवाद कार्यक्रम उद्योग एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ, जिससे स्थानीय MSME इकाइयों की समस्याओं के समाधान और व्यापार सुगमता को बढ़ावा देने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please