दांता में जेम्स एवं ज्वैलरी उद्योग जागरूकता शिविर आयोजित ODOP, RIPS योजनाओं एवं उद्योग विकास पर विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

May 14, 2026
Jaipur,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती की जेम्स एंड ज्वैलरी इकाई, जयपुर एवं जेम्स एंड ज्वैलरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 11 मई 2026 को सीकर जिले के दांता रामगढ़ स्थित दांता फोर्ट में MSME एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जेम्स एवं ज्वैलरी क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, नवीन तकनीकों तथा उद्योग विकास के अवसरों से अवगत कराना रहा।

कार्यक्रम में उद्योग भवन के ट्रेनर पंकज जी ने ODOP योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए इसके माध्यम से स्थानीय उद्योगों को मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला। वहीं लघु उद्योग भारती से आशीष सक्सेना जी ने RIPS योजना की प्रक्रियाओं एवं उससे मिलने वाले प्रोत्साहनों की जानकारी दी।

शिविर में उपस्थित जेम्स एवं ज्वैलरी क्षेत्र के निर्माताओं ने वर्तमान बाजार परिस्थितियों, उत्पादन संबंधी चुनौतियों तथा व्यापार विस्तार से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। लघु उद्योग भारती के आशीष शर्मा जी ने संगठन के उद्देश्य, वर्तमान स्वरूप तथा उद्योग जगत की समस्याओं के व्यावहारिक समाधान पर विस्तार से चर्चा की।

GJMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन सोनी जी ने उद्यमियों की प्रगति, कौशल विकास केंद्रों की आवश्यकता तथा प्रतिस्पर्धात्मक बाजार में व्यापार विस्तार के अवसरों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम में दांता फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रीमती उमा हाडा एवं जयपुर हेरिटेज महिला इकाई अध्यक्ष रुपाली सक्सेना ने महिला सशक्तिकरण और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर हैंडीक्राफ्ट इकाई से ऋषिराज जी, जेम्स एंड ज्वैलरी इकाई के राष्ट्रीय सचिव बृजेश कुल्थिया सहित बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला निर्माता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं की जानकारी, औद्योगिक समस्याओं के समाधान तथा लघु उद्योग भारती के कार्यों को लेकर उद्यमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

प्रभारी
बृजेश कुल्थिया
जेम्स एंड ज्वैलरी इकाई
लघु उद्योग भारती, जयपुर अंचल, राजस्थान

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please